Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jind में Doctor की बड़ी लापरवाही आई सामने, डिलीवरी के बाद महिला के शरीर में छोड़ी रुई

November 10, 2024

Jind में Doctor की बड़ी लापरवाही आई सामने, डिलीवरी के बाद महिला के शरीर में छोड़ी रुई

Jind Doctor Negligence : जींद जिले में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है, यहां डॉक्टर की लापरवाही के कारण महिला के पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल गया। महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई और उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, लेकिन यहां स्टाफ ने महिला के अंदर में ही रुई छोड़ दी। जिस वजह से महिला के पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल गया।

इंफेक्शन फैलने की वजह से महिला की हालत बिगड़ने लगी और हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल ले जाया गया। इलाज को दौरान पता चलने पर महिला के पति ने इसकी शिकायत सिविल सर्जन को की। सीएमओ ने जानकारी के बाद मामले की जांच के आदेश दिए। दरअसल, जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल अपनी कार्यशैली को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में है।

नागरिक अस्पताल के प्रसूति वार्ड में महिला से लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई, उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, लेकिन यहां स्टाफ ने महिला के अंदर में ही रुई छोड़ दी। जब तीन दिन बाद महिला को दर्द होना शुरू हुआ तो उसे वापस नागरिक अस्पताल लाया गया। इसके बाद महिला के अंदर से रुई निकाली गई।

तब तक महिला के शरीर में इंफेक्शन फैल चुका था। जानकारी के बाद महिला के पति ने इसकी शिकायत सीएमओ डॉक्टर गोपाल गोयल को दी। सीएमओ ने भी शिकायत मिलते ही जांच के आदेश दिए हैं मामले की जांच MS को सौंपी। इस पूरे मामले में सीएमओ डॉ गोपाल गोयल ने कहा कि शिकायत उन्हें मिल गई है।

अस्पताल में जच्चा के साथ ऐसा हुआ है तो यह घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं. मामले की जांच मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) डॉक्टर अरविंद द्वारा की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच कर MS जल्द ही जांच रिपोर्ट सौंप देंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें