Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जुलाना आग हादसा: खाली घर में धधकी आग, लाखों का नुकसान

November 25, 2025

जुलाना आग हादसा: खाली घर में धधकी आग, लाखों का नुकसान

जुलाना। खरेंटी गांव में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सुनील के बंद पड़े मकान से अचानक धुआं उठने लगा। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर का लगभग पूरा सामान जलकर राख हो चुका था।

घटना के समय सुनील परिवार सहित जींद में एक पारिवारिक समारोह में गए हुए थे। रात करीब 12 बजे पड़ोसी ने उन्हें फोन कर आग लगने की सूचना दी। जब तक वे लौटते, तब तक फ्रिज, एलईडी, पानी की मोटर, कुलर, पंखे, चारपाई, लगभग दस क्विंटल गेहूं के साथ मकान की छत भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गई।

आग बुझाने के प्रयास में पड़ोस का एक युवक करंट की चपेट में आकर घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके और परिवार को राहत मिल सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें