Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींद : विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

October 29, 2023

जींद : विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

जींद: जिले के नरवाना शहर थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से कथित तौर पर आठ लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता पवन मूल रूप से पानीपत जिले का रहने वाला है और नरवाना में कपड़े की दुकान चलाता है।उन्होंने बताया कि पवन ने शिकायत की है कि पंजाब के मोगा निवासी सोमदत्त ने उससे कहा कि वह युवकों को काम के लिए विदेश भेजता है। पवन के मुताबिक वह झांसे में आ गया और चार युवकों को जर्मनी भेजने के लिए आठ लाख रुपये दे दिए।

शिकायतकर्ता के मुताबिक सोमदत्त ने न तो युवकों को जर्मनी भेजा और न ही पैसे वापस किए। साथ ही रुपये मांगने पर सोमदत्त ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। नरवाना शहर थाना के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें