Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींद में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

November 8, 2025

जींद में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

जींद। नए बस अड्डे के पास सड़क पार कर रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के भाई जसबीर ने बताया कि उसका भाई मंदीप (30), निवासी चाबरी कॉलोनी, मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वीरवार रात वह काम खत्म कर पैदल ही घर लौट रहा था। इसी दौरान नए बस अड्डे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल मंदीप को नागरिक अस्पताल, जींद में भर्ती करवाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी वाहन चालक की पहचान की जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें