Site icon Dainik Savera Times

गोहाना में डिलीवरी ब्वॉय से लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार

गोहाना। रोहतक रोड पर रविवार देर शाम एक डिलीवरी ब्वॉय के साथ मारपीट कर तीन युवकों ने 1,500 रुपये लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

गांव रभड़ा निवासी मोहन, जो जोमैटो कंपनी में डिलीवरी का काम करता है, ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में उसने एक फैक्ट्री के पास गाड़ी रोकी ही थी कि तभी बाइक पर सवार तीन युवक वहां आ पहुंचे। आते ही उन्होंने मोहन से मारपीट शुरू कर दी और नकदी छीनकर फरार हो गए।

मोहन की शिकायत पर सीआईए स्टाफ गोहाना ने दबिश देकर गांव मिजापुर खेड़ी निवासी संदीप, उत्तम और राजबीर उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version