Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रास्ते में रोक महिला के साथ छेड़छाड़, बलात्कार की कोशिश, नशे में धुत्त आरोपी

August 13, 2025

रास्ते में रोक महिला के साथ छेड़छाड़, बलात्कार की कोशिश, नशे में धुत्त आरोपी

जींद में घर की तरफ जाते हुए महिला के साथ छेड़छाड़ और रेप का प्रयास करने का आरोप गांव के ही व्यक्ति पर लगाया गया है। महिला के साथ गांव के ही व्यक्ति ने गली में ही छेड़छाड़ की। इसके बाद रेप की मंशा से महिला को अपने घर में जबरन ले जाने की कोशिश की।

जींद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव निवासी महिला ने बताया कि वह 11 अगस्त को मोहल्ले की दुकान से सामान लेने गई थी। बापसी में गली में नशे में धुत्त मोहल्ले में ही रहने वाला संदीप खड़ा था।

जब महिला वापस जाने लगी तो संदीप ने उसका रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। संदीप रेप की मंशा से महिला को अपने घर में जबरन खींचने लगा। जिसका महिला विरोध करती रही। महिला ने शोर मचाया इस दौरान गली सुनसान थी। शोर मचाते ही आरोपी डर गया।

महिला अपना हाथ छुड़ा कर मौके से भाग कर घर की और चली गईं। आरोपी ने महिला को उसकी बात न मानने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। महिला ने घर जाकर पूरी बात पति को बताई। जिसके बाद दोनों ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

गढ़ी थाना पुलिस को शिकायत देते हुए महिला ने बताया कि आरोपी ने गली के बीच उसके साथ छेड़छाड़, बात न मानने पर मारपीट और जबरदस्ती की। आरोपी महिला का बलात्कार करना चाहता था। जिसमें वह कामयाब न हो सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 115(2),62,64 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें