
Jind Private School : अधिकांश निजी स्कूलों ने सरकारी आदेशों को एक बार फिर ठेंगा दिखाया। फरीदाबाद जिले में सरकारी आदेश हवा हवाई हुए, अधिकांश निजी स्कूलों में पांचवी तक की कक्षाएं लगी। सरकारी आदेशों को लागू करने वाले जिम्मेदार अधिकारी बेखबर है। वायु प्रदूषण की अधिकता को देखते हुए आगामी आदेशों तक पांचवी तक के सभी स्कूलों को बंद किया गया है।
जिले में अधिकांश निजी स्कूलों द्वारा सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। हैरानी की बात ये है कि जिला प्रशासन ने अभी तक किसी भी स्कूल पर कोई कार्रवाई नहीं की। सरकार के आदेश के मुताबिक हरियाणा के जिन जिलों में वायु की गुणवत्ता बेहद खराब है, वहां 12वीं तक कक्षाएं नहीं लगेगी। मौसम सुधरने तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जाएगी।
संबंधित जिला उपायुक्त वायु की गुणवत्ता के अनुसार स्थानीय स्तर पर फैसला लेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेप-4 लागू होने के बाद इस संबंध में जिला उपायुक्तों को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों में निर्देशित किया गया है कि छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करें।
धुंध और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राज्य के 13 जिलों में 12 वीं और एक जिले में 5 वीं कक्षा तक की छुट्टियां प्रशासन ने घोषित कर दी हैं। हरियाणा में प्रदूषण के चलते एनसीआर में शामिल 14 जिलों में से 13 रोहतक, भिवानी, पानीपत, जींद, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, सोनीपत, नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर में 12 वीं और करनाल में 5 वीं तक स्कूल बंद किए हैं। इन जिलों में ऑनलाइन कक्षा लगेंगी। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में 50 % कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करने की एडवाइजरी जारी की गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...