Site icon Dainik Savera Times

Jind: पूर्व सैनिक के घर चोरों का धाबा, रात के अंधेरे में चोरी कर लगाई आग

कस्बे के वार्ड नंबर 12 में मंगलवार को एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई। पूर्व सैनिक रामधारी के घर में घुसे अज्ञात चोर लाखों रुपये और गहने ले उड़े। परिवार शादी की तैयारी में व्यस्त था और घर पर मौजूद नहीं था। इस बीच चोरों ने सुनसान घर का पूरा फायदा उठा लिया।

घटना के दौरान चोरों ने अलमारी तोड़कर दो लाख रुपये, सोने की अंगूठी, बाली, ताबीज और लगभग एक किलो चांदी चोरी कर ली। वारदात को छिपाने के लिए आरोपियों ने घर में आग भी लगा दी। आग से सामान को भारी नुकसान हुआ, लेकिन पड़ोसियों ने धुआं देखकर आग बुझा दी।

रामधारी ने बताया कि वह परिवार के साथ दादरी गया हुआ था, इसी बीच घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन बाद बेटे की शादी है, जिसके लिए नकदी और गहने घर में रखे थे। चोरी और आगजनी ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण कर सबूत जुटाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और वारदात से जुड़े सुराग तलाश रही है।

Exit mobile version