Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींद : महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, पति समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

May 2, 2023

जींद : महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, पति समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जींद: जींद जिले जुलाना में एक विवाहिता द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष तीन सदस्यों के खिलाफ दहेज और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के भिंड जिले के ग्राम बसईका पुरा निवासी मनेंद्र परिवार के साथ जुलाना में रहता है और मजदूरी करता है। उन्होंने बताया कि मनेंद्र की पत्नी सुमन ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर कथित आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता भिंड जिले के मीकापुर ग्राम निवासी बलवीर की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति मनेंद्र, जेठ विजेंद्र और भतीजे जीतू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बलबीर ने आरोप लगाया है कि चार साल पहले उन्होंने सुमन की शादी मनेंद्र से की थी और तब से ही दहेज के लिए उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। जुलाना के थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें