Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

13 मार्च को हिसार में रैली कर JJP मनाएगी अजय चौटाला का 63वां जन्मदिन

March 10, 2024

13 मार्च को हिसार में रैली कर JJP मनाएगी अजय चौटाला का 63वां जन्मदिन

नारनौल: जेजेपी की जिला महेंद्रगढ़ कार्यकारिणी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के 63वें जन्मदिवस पर नारनौल में लगने वाले रक्तदान शिविर की जानकारी दी। रक्तदान शिविर में नारनौल सामान्य अस्पताल और ब्लड बैंक इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी दिल्ली की टीमें पहुंचकर रक्त एकत्रित करेंगी। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष जिला, जिला प्रवक्ता, नगर परिषद नारनौल की चेयरमैन कमलेश सैनी और अन्य जेजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 13 मार्च को नारनौल में रक्तदान शिविर का आयोजन कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला का जन्म दिवस मनाया जाएगा यह उनका 16वां रक्तदान शिविर होगा हर शिविर में तकरीबन 200से अधिक युवा रक्तदान कर इस मुहिम का हिस्सा बनते हैं।

वहीं भाजपा जजपा के गठबंधन की अटकलो को लेकर जिला अध्यक्ष और नगर परिषद की चेयरमैन कमलेश सैनी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक कमेटी बनाई गई है और कल कमेटी की मीटिंग होने वाली है, उस मीटिंग के बाद जो निर्णय होगा पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी हाई कमान के आदेश अनुसार कार्य करेंगें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें