Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद में जंगल राज; पुलिस कर्मियों की जूतों से पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

April 4, 2024

फरीदाबाद में जंगल राज; पुलिस कर्मियों की जूतों से पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

फरीदाबाद(सुनील चौधरी): पुलिस कर्मियों को जूते से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरा वीडियो फरीदाबाद का बताया जा रहा है। आरोपी युवक स्विमिंग पूल में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे।

जिसकी पुलिस को सूचना मिली, इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा रोके जाने पर आरोपी युवकों ने पुलिस के ऊपर ही हमला कर दिया। जूते और थप्पड़ पुलिसकर्मी पर बरसाए गए। सरेआम गुंडागर्दी की ये तस्वीर आपके सामने है।

लोगों को न्याय दिलाने का दम भरने वाली पुलिस के सामने गुंडागर्दी भारी दिखाई दी। हालांकि पूरा मामला 21 -22 मार्च का बताया जा रहा है और इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें