Site icon Dainik Savera Times

कैथल: हेरोइन सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नेटवर्क की जांच शुरू की

कैथल। नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी पुंडरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

चौकी पुंडरी प्रभारी एएसआई रणधीर सिंह की टीम ने फतेहपुर निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो यूनिट करनाल की टीम ने गांव फतेहपुर में सरकारी स्कूल के पास छापेमारी कर गौरव उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 7.71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।

इस मामले में पूंडरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच चौकी पुंडरी पुलिस को सौंपी थी। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि गौरव को यह हेरोइन राकेश कुमार ने मुहैया करवाई थी। पुलिस ने राकेश को काबू कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अब आरोपी से यह पता लगाने में जुटी है कि वह किन लोगों को नशा सप्लाई करता था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन शामिल हैं।

Exit mobile version