Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैथल पुलिस का बड़ा अभियान: चार अलग-अलग मामलों में 61 बोतल शराब और 100 लीटर लाहन बरामद

September 30, 2025

कैथल पुलिस का बड़ा अभियान: चार अलग-अलग मामलों में 61 बोतल शराब और 100 लीटर लाहन बरामद

कैथल: जिले में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों के कब्जे से कुल 61 बोतल शराब और 100 लीटर लाहन बरामद हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शहर थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान डायल-112 टीम को अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अफगान पट्टी, कैथल निवासी सुरेश कुमार के घर पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 15 बोतल हथकड़ी शराब और 100 लीटर लाहन बरामद किया गया।

अनाज मंडी चौकी पुलिस ने जाखौली अड्डा स्थित एक दुकान पर दबिश देकर सैंसी बस्ती के निवासी ईशमा को भी काबू किया। आरोपी के पास से प्लास्टिक कट्टे में रखी 15 बोतल देशी शराब बरामद हुई।

इसी प्रकार, जींद रोड पर स्थित एक दुकान में कांबोज कॉलोनी के रहने वाले गुरमीत को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 15 बोतल देशी शराब मिली।

पुंडरी थाना पुलिस ने भाणा गांव के शिव शक्ति भट्टा के पास एक दुकान में छापा मारकर गांव भाणा निवासी जोगिंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक गत्ता पेटी में रखी 16 बोतल देशी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि सभी चारों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें