Site icon Dainik Savera Times

कैथल में शराब तस्करी का भगोड़ा गिरफ्तार

कैथल। पुलिस ने अदालत के आदेश पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: आजीविका मिशन बना महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की मिसाल

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश और एसआई सतीश कुमार की टीम ने गांव नीमवाला निवासी सोमदत्त को पकड़ा। आरोपी को 26 मई 2021 को 24 बोतल शराब सहित गिरफ्तार किया गया था। यह मामला थाना राजौंद में दर्ज है।

जमानत मिलने के बाद आरोपी अदालत में हाजिर नहीं हुआ और फरार हो गया था। अदालत ने उसे 27 अगस्त 2025 को भगोड़ा घोषित किया था। अब पुलिस ने आरोपी को दबोचकर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version