कैथल: एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने थाना शहर क्षेत्र से एक नशा तस्कर को 296 किलो 255 ग्राम डोडापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी जा रही है। डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम रात्रि गश्त के दौरान अंडर पास खनौरी बाईपास कैथल के पास मौजूद थी। पुलिस को जानकारी मिली कि एक एक्सयूवी 500 गाड़ी में 2 व्यक्ति सवार हैं जो गाड़ी में भारी मात्र में डोडा पोस्त लिए हुए हैं। वे बाईपास होते हुए पंजाब की तरफ जाएंगे। इस पर पुलिस द्वारा रेडिंग पार्टी का गठन करके अंडर पास खनौरी बाईपास कैथल पर नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग शुरू की गई।
कुछ देर बाद उसी तरह की एक गाड़ी आई। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो ड्राईवर ने गाड़ी भगा ली। पुलिस ने उस गाड़ी का पीछा किया। कुछ दूरी पर दोनों व्यक्ति गाड़ी से उतरकर भागने लगे लेकिन पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू कर लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। काबू किए व्यक्ति की पहचान गांव मरौडी जिला पटियाला पंजाब निवासी सुखविंद्र उर्फ काला के रूप में हुई। डीएसपी बीरभान के समक्ष ली गई तलाशी के दौरान गाड़ी में 15 कट्टों से 296 किलो 255 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। फरार आरोपी की पहचान भी कर ली गई। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करके एक को एसआई जयभगवान द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया तथा गाड़ी को जब्त कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...