Site icon Dainik Savera Times

कैथल: पुलिस ने पकड़ा 163 किलो से अधिक डोडा पोस्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कैथल। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 163 किलो 755 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंडवाल गांव निवासी राजविंद्र सिंह उर्फ राजा और कश्मीरा सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी पुणे (महाराष्ट्र) से 30 फ्रीज लोड कर ट्रक कंटेनर में लुधियाना जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने मध्यप्रदेश से भारी मात्रा में डोडा पोस्त खरीदा और उसे फ्रीज के बीच छिपाकर ले जा रहे थे।

एसपी उपासना ने बताया कि 24 सितंबर की शाम पुलिस टीम एनएच-152 पुल के नीचे गांव नरड़ के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास खड़ा एक ट्रक नशीले पदार्थ से भरा हुआ है। सूचना के आधार पर दबिश दी गई और ट्रक में सवार दोनों संदिग्धों को काबू किया गया।

तलाशी लेने पर ट्रक कंटेनर में रखे 10 प्लास्टिक कट्टों से 163 किलो 710 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को थाना तितरम पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि सप्लाई चेन और अन्य नेटवर्क का खुलासा हो सके।

Exit mobile version