कैथल में सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। मामला जिले के चौशाला गांव का है। किशोर बाइक पर सवार हो घर से निकला। लेकिन बीच रस्ते में ही किशोर का बाइक से नियंत्रण खो गया और वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान चौशाला गांव निवासी 16 वर्षीय विनय के रूप में हुई है। जो फिलहाल स्कूली पढ़ाई कर रहा था। किशोर किसी काम से बाइक पर सवार हो जा रहा था। लेकिन रास्ते में उसकी संतुलन बिगड़ गया। बाइक को नियंत्रित करने से पहले उसकी बाइक सड़क पर लट्ठे से टकरा गई।
हादसे के बाद विनय सड़क किनारे गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया जीएम सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। शव को तुरंत अस्पताल।पहुंचाया गया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को।कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
एसआई हरपाल सिंह ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि किशोर बाइक को तेज रफ्तार से चला रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने से किशोर की गाड़ी सड़क पर मौजूद खंभे में टकरा गई। इस हादसे में उसके सिर में गहरी चोट आई थी। जिस कारण विनय की मौके पर ही मौत हो गई।

