Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैथल: विदेश भेजने के नाम पर ठगी, जर्मनी की बजाय रूस भेजा, 8.10 लाख हड़पे

September 29, 2025

कैथल: विदेश भेजने के नाम पर ठगी, जर्मनी की बजाय रूस भेजा, 8.10 लाख हड़पे

कैथल। जिले के जनेदपुर गांव में प्रवास का सपना देखने वाले एक युवक के साथ बड़ा धोखा हुआ है। एजेंट ने उसे जर्मनी भेजने का भरोसा दिलाया, लेकिन लाखों रुपये ऐंठने के बाद उसे रूस में छोड़ दिया। पीड़ित परिवार ने अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

जनेदपुर निवासी नीतू ने सीवन थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका भाई कर्मचंद लंबे समय से विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उनकी पहचान बिट्टू नामक एजेंट से हुई। आरोपी ने कर्मचंद को जर्मनी भेजने का आश्वासन दिया और पासपोर्ट व दस्तावेज लेने के साथ ही करीब 8 लाख 10 हजार रुपये वसूल लिए।

शिकायत के अनुसार, जुलाई 2025 में आरोपी ने युवक को भारत से रूस भेज दिया और कहा कि जल्द ही आगे जर्मनी भिजवा देगा। लेकिन महीनों गुजर जाने के बाद भी वादा पूरा नहीं हुआ। जब परिवार ने इस पर सवाल किया तो एजेंट पहले टालमटोल करता रहा और बाद में पूरी तरह मुकर गया।

परिवार का कहना है कि कर्मचंद अभी भी रूस में ही फंसा हुआ है और उनके साथ आर्थिक व मानसिक दोनों तरह से धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें