कैथल। जिला पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए टयोंठा गांव के एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है। जानकारी मिली थी कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में घूम रहा है। इसी सूचना के आधार पर मोहना गांव अड्डा के पास पुलिस टीम ने नाकाबंदी की।
थोड़ी देर बाद आरोपी दुसैन अड्डा रोड की ओर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह खेतों की तरफ भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ।
फिलहाल आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

