Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

कलयुगी बेटा बना अपने ही पिता की जान का दुश्मन, प्रॉपर्टी विवाद के चलते हुई हत्या

April 24, 2024

कलयुगी बेटा बना अपने ही पिता की जान का दुश्मन, प्रॉपर्टी विवाद के चलते हुई हत्या

रोहतक:- रोहतक जिले के चमारिया गांव में एक बेटे ने ही अपने 80 वर्षीय पिता की सिर में किसी भारी हथियार से चोट मार कर हत्या कर दी। आपको बता दे कि हत्या की वजह प्रॉपर्टी बताई जा रही है। दरअसल चतर सिंह का अपने बेटे सत्यवान के साथ प्रॉपर्टी को लेकर काफी दिन से विवाद चल रहा था और बार-बार इस चीज को लेकर झगड़ा होता रहता था।

आज झगड़ा इस कद्र बढ़ा की सत्यवान ने किसी भारी चीज से अपने पिता के सिर में कई बार कर दिए। जिसके चलते चतर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है।

मौके पर पहुंचे डीएसपी विद्यानंद ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने ही चतर सिंह की हत्या की है फिलहाल वे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है और जल्द ही आरोपी बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें