Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

मां की गला रेत कर हत्या करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार

January 19, 2024

मां की गला रेत कर हत्या करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार

रोहतक: उतम विहार कालोनी में अपनी मां की बेहरमी से गला रेंत कर हत्या करने वाले कलयुगी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और नशे के चलते ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अर्बन एस्टेट थाना प्र्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को उतर विहार कालोनी स्थित एक मकान में सुनीता पत्नी रणबीर का शव लहुलुहान हालत में बेड पर मिला था, जिसकी गर्दन पर गहरी चोट के निशान मिले। पुलिस ने इस संबंध में महिला के बड़े बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला का छोटा बेटा अश्वनी नशे का आदी है और घटना वाले दिन नशे को लेकर दोनो मां-बेटे में झगड़ा हुआ था और अश्वनी ने तेजधार हथियार से अपनी मां की बेहरमी से गला रेंत कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए आरोपी बेटे अश्वनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें