कंवर पाल गुर्जर ने शिव मंदिर में की सफाई, 22 जनवरी को होगा आयोजित विशेष कार्यक्रम

यमुनानगर: जिले में कुछ ही घंटो के इंतजार के बाद वो क्षण आने वाला है,जिसका हर भारतीय को इंतजार है।राम लला अयोध्या में विराजमान होंगे।इसी को लेकर पूरे देश में उत्साह है। प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन से पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए आह्नान पर पूरे देश के धार्मिक स्थलों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने जगाधरी अपने आवास के नजदीक शिवपुरी सोसाइटी में स्तिथ शिव मंदिर में स्वयं सेवकों और सोसाइटी वासियों के साथ मंदिर में सफाई अभियान चलाया।

कड़ाके की ठंड में भी जोश के साथ भगवान श्री राम और भगवान शिव के जयघोष लगाते हुए सभी ने मंदिर प्रांगण में सफाई की।कैबिनेट मंत्री ने कहा की आज पूरा विश्व भगवान श्री राम के रंग गया है।कल पूरा देश उस ऐतिहासिक क्षण को दीपावली से भी बड़े उत्सव तरह मनाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा की मंदिर हमारी संस्कृति है। हम सभी को मंदिरो धार्मिक स्थलों की सफाई व्यवस्था का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा की जो संदेश प्रधान मंत्री मोदी ने दिया उसको लेकर आज पूरा देश उत्साहित है और पूरे जोश और उत्साह के साथ धार्मिक स्थलों की सफाई की जा रही है।

- विज्ञापन -

Latest News