Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अवैध कॉलोनी में चला बुलडोजर, रास्ते और भूखंडों को नष्ट किया, जारी किया नोटिस

July 19, 2025

अवैध कॉलोनी में चला बुलडोजर, रास्ते और भूखंडों को नष्ट किया, जारी किया नोटिस

करनाल के नीलोखेड़ी में अवैध कॉलोनी को नष्ट किया गया। कार्रवाई करते हुए इस प्रकार की कालोनियों को पनपने से रोकने के साथ–साथ कॉलोनी के मालिक को भी नोटिस भेजा गया है। मामला अवैध कॉलोनी में जाते जा रहे प्लॉट और रस्ते से जुड़ा है। जिस कर बुलडोजर चलाया गया।

नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनी में जाते गए भूखंड पर बुलडोजर चला कर कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर नपा सचिव राहुल सैनी और नपा कनिष्ठ अभियंता दिनेश कुमार भी मौजूद रहे। जिनकी मौजूदगी में कार्रवाई की गई।

नीलोखेड़ी के पोल्ट्री एरिया में स्थित बाबा बड़भाग सिंह कॉलोनी के साथ अवैध कॉलोनी निर्मित की जा रही थी। इसमें प्लॉट कई जा रहे थे। साथ ही करीब ढाई एकड़ में प्लॉट काट कर रास्ते भी तैयार किए गए थे। जिसके बाद सूचना मिलते ही जमीन मालिक को नोटिस भेज कर बुलडोजर चलाया गया।

अवैध कॉलोनी में निर्मित रास्तों और काटे गए भूखंडों को नष्ट कर दिया गया। साथ ही नोटिस जारी कर अवैध कॉलोनी को विकसित न होने देने के निर्देश दिए गए है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें