Site icon Dainik Savera Times

दोस्त ने मामूली से विवाद पर दोस्त को मौत के घाट उतारा, घर बुला कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

करनाल में दोस्तों में हुए विवाद के बाद दोस्त ने युवक की हत्या कर दी। दो युवकों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। जिसके बाद आरोपी ने अपने ही दोस्त के सिर पर किसी भारी चीज से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मोहल्ले में हल्ला करने लगे। जिस पर पड़ोसियों ने उसे उसी के घर में बंद कर दिया। सुबह पड़ोसियों ने घर में किसी का शव पड़ा देखा, तो सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस टीम ने जांच की तो पाया कि घर में एक व्यक्ति शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। जिसके सिर पर गहरा घाव है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। और आरोपी को पकड़ लिया गया है।

घटना देर रात 12 बजे घरौंदा की अनोखा कॉलोनी की है। जब आरोपी का दोस्त उससे मिलने उसके घर आया था। जहां किसी बात पर विवाद होते ही आरोपी ने गुस्से में दोस्त के सिर पर वार कर दिया। पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी आक्रामक प्रवृत्ति का है। और आयदिन कॉलोनी शोर और हल्ला करता है। पड़ोसियों को गालियां देकर धमकाता फिरता है।

मृतक की पहचान अनोखा कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय गुरमीत के रूप में हुई है। जो हलवाई के पास ही काम करता था। आरोपी रात घटना के दौरान नशे में धुत्त था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को।हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

Exit mobile version