Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

फर्जी एपीके फाइलों से साइबर ठगों का नया खतरनाक जाल सक्रिय

November 27, 2025

फर्जी एपीके फाइलों से साइबर ठगों का नया खतरनाक जाल सक्रिय

कुरुक्षेत्र। जिले में साइबर ठगी का नया खतरनाक पैटर्न सामने आया है। ठग अब फर्जी लोन एप, ऑनलाइन गेम और इनामी योजनाओं के नाम पर एपीके फाइलें भेजकर लोगों के मोबाइल पर पूरा नियंत्रण हासिल कर रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने विशेष साइबर अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें: अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई: निसिंग में कई निर्माण जमींदोज़

जानकारी के अनुसार ठग सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप पर भरोसा जीतकर पहले आकर्षक ऑफर भेजते हैं। इसके बाद जैसे ही पीड़ित एपीके फाइल इंस्टॉल करता है, फोन में छिपा मैलवेयर सक्रिय होकर कैमरा, माइक्रोफोन, बैंकिंग एप और ओटीपी तक एक्सेस ले लेता है। कई पीड़ितों के खातों से मिनटों में लाखों रुपये निकाल लिए जाते हैं और उन्हें देर से पता चलता है।

पिछले दिनों एक स्थानीय युवक के खाते से दो घंटे में 1.32 लाख रुपये साफ कर दिए गए। युवक को घटना का पता अगले दिन सुबह बैंक से सूचना आने पर चला।

एसपी ने कहा कि किसी भी अनजान स्रोत से आई एपीके फाइल तुरंत डिलीट करें। उन्होंने बताया कि एप हमेशा प्ले स्टोर या आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें और लोन या बैंकिंग कार्यों में केवल अधिकृत एप का उपयोग करें। उन्होंने दोहराया कि ठगी होते ही 1930 पर कॉल करना न भूलें, क्योंकि समय पर शिकायत नुकसान कम कर सकती है।
उन्होंने कहा कि “एक गलत क्लिक पूरी जीवनभर की कमाई मिटा सकता है, इसलिए सतर्कता ही सबसे मजबूत ढाल है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें