Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल : कहासुनी में किसान की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

August 24, 2025

करनाल : कहासुनी में किसान की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

करनाल के गांव मोरमाजरा में किसान दल सिंह (52) की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी मोनू उर्फ मोहित को गांव के बस स्टैंड से काबू कर लिया। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

शुक्रवार दोपहर खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे के बाहर बैठे दल सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

पुलिस पूछताछ में मोनू ने कबूल किया कि किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। गुस्से में आकर उसने रॉड से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल रॉड भी बरामद कर ली है।

शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भतीजे अमरजीत की शिकायत पर मूनक थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी बृजपाल ने बताया कि आरोपी से और भी पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें