Site icon Dainik Savera Times

करनाल: घरौंडा में नेशनल हाईवे-44 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर सवार दो युवकों की मौके पर मौत

करनाल। घरौंडा के रेस्ट हाउस के सामने नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार सुबह एक भयावह सड़क हादसा हो गया। पानीपत से करनाल की ओर जा रहे तीन वाहनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई, जिसमें ट्रैक्टर और कार पलट गईं। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

तेज रफ्तार कंटेनर बना हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार कंटेनर ने अचानक आगे चल रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर और पीछे आ रही कार पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने वाहनों को हटवाया, ट्रैफिक बहाल

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया और हाईवे पर यातायात को बहाल करवाया।
थाना प्रभारी ने बताया कि कंटेनर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version