करनाल। बस स्टैंड पर हुए हादसे में राजकीय कॉलेज की छात्रा सिमरन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के दौरान बस का अगला पहिया उसके पैर पर चढ़ गया, जिससे उसका पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ये भी पढ़ें: चरखी दादरी: पिकअप–बाइक भिड़ंत, युवक गंभीर घायल
परिजनों के अनुसार 27 अक्टूबर को सिमरन घर लौटने के लिए बस स्टैंड पर थी। तभी चालक की कथित लापरवाही से बस आगे बढ़ी और छात्रा चपेट में आ गई। हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद राहगीरों ने सिमरन को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चार नवंबर तक उपचार चला। हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई रोहतक भेजा गया, और बाद में चंडीगढ़ रेफर किया गया। डॉक्टरों ने सर्जरी कर उसके पैर की एक उंगली काटनी पड़ी और पैर के कई हिस्सों में गहरे घाव हैं।
लगभग 24 दिन बाद छात्रा के पिता रामफल ने पुलिस को शिकायत दी। थाना शहर पुलिस ने अब मामले में FIR दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी बलवान ने बताया कि आरोपों की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: सरपंच पर चाकू से हमला, पीजीआई रोहतक रेफर
मेष: दिन शुभ रहेगा...