Site icon Dainik Savera Times

करनाल: नौ वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी नाना गिरफ्तार, परिजनों ने की पिटाई

करनाल। सेक्टर-32 थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बिहार निवासी बुढ़न पासवान पर अपनी नौ वर्षीय नातिन से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। घटना 21 सितंबर को हुई थी, जिसके बाद से ही आरोपी फरार था।

जानकारी के मुताबिक, 22 सितंबर की रात आरोपी जब कुछ सामान लेने घर लौटा तो नाबालिग के पिता और अन्य परिजनों को इसकी भनक लग गई। गुस्साए परिजनों ने मौके पर ही उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल आरोपी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण और बयान भी दर्ज कराए हैं।

सेक्टर-32-33 थाना की जांच अधिकारी पूनम ने बताया कि आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

Exit mobile version