Site icon Dainik Savera Times

करनाल में मंदबुद्धि दृष्टिबाधित नाबालिग के साथ रेप, पड़ोस के युवक करते रहे शोषण, 6 माह की गर्भवती

करनाल में 16 वर्षीय मंदबुद्धि दृष्टिबाधित नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। नाबालिग लड़की को ठीक से दिखाई नहीं देता। इसके अलावा वह मानसिक रूप से भी ठीक नहीं है। जिसके साथ पिछले कई माह से यौन शोषण हो रहा था। पड़ोस के ही युवक नाबालिग को अकेला पा कर उसका शोषण कर थे।

मामले की पुष्टि तब हुई जब जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन उमेश चनाना ने लडकी को रास्ते में मिट्टी खाते देखा। जिसके बाद पूछताछ में नाबालिग की मानसिक स्थिति और उसकी दृष्टिबाधिता के बारे में पता चला।

जिसके बाद नाबालिग लड़की की काउंसलिंग की गई। इस दौरान उसने बताया कि पड़ोस के कुछ युवक उसके साथ गलत काम करते है। उसके माता–पिता के काम के लिए घर से जाते ही वह घर में घुस आते है। मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्हें आरोपियों के घरवालों ने डरा–धमका कर चुप करवा दिया।

मामले के बारे में पता चलने के बाद बल कल्याण समिति ने पीड़िता को निगरानी में रखा हुआ है। पीड़िता 6 माह की गर्भवती भी हैं। जिसके लिए उमेश चनाना ने सीएमओ को पत्र लिख कर मेडिकल बोर्ड के गठन की मांग की है।

मामले के संज्ञान में आने के बाद करनाल सिटी थाना प्रभारी ने जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन उमेश चनाना की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कार आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम जुटी हुई है।

Exit mobile version