Site icon Dainik Savera Times

करनाल हाईवे पर पलटा लोहे से भरा ट्रक, ड्राइवर घायल, लंबा जाम

करनाल। बुधवार तड़के करनाल के सीएचडी सिटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बड़ा हादसा हो गया। लोहे का भारी भरकम कबाड़ लादे एक ट्रक का अचानक टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक सतीश घायल हो गया और हाईवे पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही।

ट्रक के पलटते ही उस पर लदा कबाड़ सड़क पर फैल गया, जिससे चंडीगढ़ की ओर जाने वाला मार्ग बाधित हो गया। हादसे में ट्रक का रिम भी टूट गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद कबाड़ को हटाने के लिए दूसरा ट्रक मंगवाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक पर ओवरलोड सामान था, जिसकी वजह से टायर फटते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। मजदूरों की मदद से सड़क पर बिखरा कबाड़ हटाया गया। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर अन्य वाहन नहीं थे, वरना बड़ी त्रासदी हो सकती थी।

Exit mobile version