Dainik Savera Times

सालवन गांव में कहासुनी बनी खूनी झगड़े का कारण, युवक पर हमला

करनाल/असंध। सालवन गांव में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार देर रात एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए गौरव के सिर पर गहरी चोटें आई हैं और डॉक्टरों को नौ टांके लगाने पड़े हैं। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गांव के गोलू, मुरकी, कालू और अजय समेत अन्य युवकों ने मिलकर गौरव को घेर लिया और डंडों व गंडासों से मारपीट की। बताया गया कि कुछ समय पहले आरोपियों और गौरव के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद से विवाद बढ़ा हुआ था।

हमले के बाद घायल गौरव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, सालवन चौकी प्रभारी हकबीर सिंह ने बताया कि चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version