करनाल। सेक्टर-3 स्थित ब्रह्मानंद चौक के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार दादा-पोते और एक अन्य बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसा करीब सुबह 9 बजे हुआ।
टक्कर में पांच वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके कान से खून बहने लगा। दोनों बुजुर्ग भी चोटिल हुए हैं। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मौके पर मौजूद आकाश और ई-रिक्शा चालक सूरज ने घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान चांद सराय निवासी दादा-पोते के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

