Site icon Dainik Savera Times

करनाल में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन की टक्कर से डिलीवरी बॉय की गई जान

Karnal Road Accident

Karnal Road Accident : हरियाणा के करनाल में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है आपको बता दे कि करनाल के कैथल रोड पर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर बाइक सवार एक युवक टक्कर मार दी। सिर में लगी गंभीर चोट लगने की वजह से युवक की मौत हो गई। तो वही बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बता दे कि बाइक पर जोमैटो का फूड डिलीवरी बैग लगा हुआ था।

अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक कोई ऑर्डर डिलीवरी करने के लिए जा रहा था। मौके पर खाना और खाने की प्लेट टूटी हुई पाई गई है। बाइक के साथ-साथ हेलमेट भी टूटा हुआ मिला है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि मृतक की पहचान करनाल के पृथ्वी विहार निवासी रवि के रूप में हुई है। पुलिस की माने तो युवक रवि जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता है और कहीं पर वह खाने की डिलीवरी देने के लिए जा रहा था। चिड़ाव रोड के पास वह पहुंचा तो उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बैग में रखी खाने की प्लेट और रोटियां सड़क पर बिखरी हुई पड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शी संजय ने बताया कि युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था और उसको कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। पुलिस की माने तो अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। इंचार्ज रमेश चंद्र ने बताया कि युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। वह फूड डिलीवरी का काम करता था। युवक को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट तक टूट चुका है और युवक के सिर में गंभीर चोट आई। जानकारी सदर थाना के आईओ को दे दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version