Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल की वाइन शॉप पर सरेआम डकैती, नकाबपोशों ने शराब की बोतलों के साथ–साथ नगदी पर भी किया हाथ साफ

October 19, 2024

करनाल की वाइन शॉप पर सरेआम डकैती, नकाबपोशों ने शराब की बोतलों के साथ–साथ नगदी पर भी किया हाथ साफ

हरियाणा के करनाल में शराब के ठेके से लूटपाट की खबर सामने आई है। घटना करनाल कर्ण बिहार इलाके की है। जहां गनपॉइंट पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी के फरार होते ही पुलिस को सूचित किया गया।

इस वारदात से आसपास के इलाके में डर का माहौल है।वारदात के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम के साथ–साथ CIA की टीम भी पहुंच गई। घटना शुक्रवार की रात 10 बजे की है। हालांकि पुलिस ने ठेका मालिक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। लूटपाट की ये वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

सेक्टर 32,33 थाना पुलिस को शिकायत देते हुए ठेका मालिक कृष्ण गर्ग ने बताया कि रात करीब 10 बजे एक बाइक पर तीन नकाबपोश युवक आए। जिनमें से 2 बदमाश हथियारबंद थे, आते ही उन्होंने शराब की बोतल की मांग की। नकाबपोश हाथ में पिस्टल और देसी कट्टा लिए हुए थे।

 

जैसे ही ठेका कर्मचारी अंदर से बोतल लेकर आया वैसे ही हाथ में पिस्टल लिए हुए नकाबपोश ने उसे गनपॉइंट पर ले लिया। नकाबपोश ठेके से 15000 की नगदी और 3 महंगी शराब की बोतल लेकर फरार हो गए। पुलिस टीम नकाबपोशों की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें