Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में महिला से उसी के घर में छेड़छाड़ और बदसलूकी, पीड़िता को बचाने आए पति को भी पीटा, मामला दर्ज, गंभीर हालत के चलते महिला पीजीआई में भर्ती

September 1, 2024

हरियाणा में महिला से उसी के घर में छेड़छाड़ और बदसलूकी, पीड़िता को बचाने आए पति को भी पीटा, मामला दर्ज, गंभीर हालत के चलते महिला पीजीआई में भर्ती

हरियाणा के करनाल में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। जहां महिला को बचाने आए उसके पति को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीटा। जाते–जाते आरोपी महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे गए। महिला की गंभीर हालत के चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना चुरनी गांव की है।

 

कुंजपुरा थाना पुलिस को शिकायत देते हुए पीड़िता ने बताया कि बीती रात कुछ लड़के उसके घर में घुस आए और उसके साथ बदसलूकी, छेड़छाड़ करने लगे। बीच में महिला का पति आया तो उस पर लोहे को रोड और लाठी आदि से हमला करना शुरू कर दिया। जमीन पर डाल कर आरोपियों ने उसके पति को लात–घूँसों से पीटा।

 

शिकायत देते हुए महिला ने बताया कि आरोपी सतीश और इशू ने उस पर लोहे की रोड से हमला किया। आरोपियों ने महिला के सिर पर प्रहार किया था। इसके बाद आरोपी सुभाष ने महिला को उसे बालों से पकड़ कर घसीटा और बदसलूकी की।

 

आरोपियों ने पीड़ितों के घर पर तोड़फोड़ भी मचा दी। घर में रखा कूलर, वाशिंग मशीन, पंखा, लाइटें, घर की खिड़कियां और घर का मंदिर भी तोड़ दिया। चीख–पुकार की आवाजें सुन आस–पड़ोस की औरतें घर मे आईं तो आरोपी पति–पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नाजुक हालत होने के चलते चिकित्सकों ने महिला को पहले कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज और फिर रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें