Site icon Dainik Savera Times

करनाल में अस्पताल से दवा लेकर लौट रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, महिला के साथ चल रहे बच्चे की हालत गंभीर, पति के साथ बाइक पर सवार थे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

Dense Fog Disaster

Dense Fog Disaster

करनाल में अस्पताल से दवा लेकर बच्चे के साथ लौट रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचला। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बच्चा गंभीर रूप से घायल है। इस लापरवाही के कारण हुए हादसे के होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण एकजुट हो गए। आरोपी मौके से हादसे के बाद फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और भीड़ को समझने लगी। लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। ग्रामीण पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। महिला तीन बच्चों की मां थी। जिसमें से एक बच्चा उसके साथ था जो अभी गंभीर रूप से घायल है।

 

हादसा करनाल के डबरकी कलां खुर्द गांव के पास हुआ था। महिला की पहचान डबरकी कलां खुर्द गांव निवासी 35 वर्षीय निशा उर्फ गुड़िया के रूप में हुई है। महिला अपने पति और बच्चे के साथ अस्पताल में दवा लेने गई थी। उसका पति उसी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वापसी में तीनों बाइक पर सवार हो लौट रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए।

 

सूचना मिलने के बाद हादसे की जांच–पड़ताल करने पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। कुंजपुरा थाना के SHO महावीर को मिली जानकारी के अनुसार महिला बीमार थी और इलाज के सिलसिले में अस्पताल गई थी। वापसी में वह अपने पति और बच्चे के साथ बाइक पर सवार हो लौट रही थी। इसी बीच लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहे ट्रैक्टरचालक ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौत हो गई, वहीं बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर शव को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम गृह में भिजवाया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version