Karnal Women Head to Delhi for BJP Mahila Morcha’s : करनाल। भाजपा महिला मोर्चा के ‘नारी शक्ति हुंकार मार्च’ में भाग लेने के लिए महापौर रेणु बाला गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं दिल्ली रवाना हुईं। भाजपा कार्यालय ‘कर्ण कमल’ से रवाना हुए महिलाओं के जत्थे ने नारी शक्ति की एकजुटता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
इस दौरान महापौर ने कहा कि महिलाओं को अधिकार, सम्मान और निर्णय लेने की प्रक्रिया में समान अवसर मिलना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से संगठनात्मक गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। भाजपा कार्यालय ‘कर्ण कमल’ से रवाना हुए महिलाओं के जत्थे में कार्यक्रम को लेकर उत्साह नजर आया। इस दौरान महिलाओं ने नारे लगाकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की और संगठन के प्रति समर्पण तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया। रवानगी के दौरान महापौर रेणु बाला गुप्ता ने महिलाओं की भागीदारी को नारी शक्ति की एकजुटता का प्रतीक बताते हुए कहा कि महिलाओं ने संघर्ष और परिश्रम के बल पर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं को अधिकारों, सम्मान और निर्णय लेने की प्रक्रिया में समान अवसर देना है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की आवाज को मजबूती से उठाना और उन्हें सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना आवश्यक है। महापौर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण जैसे विषयों पर राजनीति करने के बजाय ठोस सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने में सक्षम है। महिलाओं की भागीदारी को कमतर आंकने वाली सोच का एकजुट होकर जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका मजबूत करने का आह्वान किया। उनके नेतृत्व में दिल्ली रवाना हुई महिलाओं ने ‘नारी शक्ति हुंकार मार्च’ में सक्रिय सहभागिता का संकल्प दोहराया।
नज़र आई सांगठनिक एकजुटता
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर और पूर्व चेयरपर्सन निर्मल बैरागी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकजुटता और महिलाओं की भागीदारी प्रमुख रूप से देखने को मिली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन सर्वोपरि, राष्ट्र प्रथम और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।