Site icon Dainik Savera Times

करनाल के युवक की सिंगापुर में हुई मौत… समुद्र के किनारे मिला शव, 7 महीने पहले गया था विदेश

Karnal Youth Died in Singapore: हरियाणा डेस्क: करनाल के युवक की सिंगापुर में संदीप परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आई है। बता दें कि, युवक का शव समुद्र के किनारे मिलने से लोगों में सनसनी फ़ैल गई है। वहीँ मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

-युवक 7 महीने पहले गया था सिंगापुर

करनाल के कैमला गांव के 23 वर्षीय युवक मनीश की सिंगापुर में मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में मरीना वे समुद्र के पास युवक का शव मिला है। 7 महीने पहले युवक वर्क परमिट पर सिंगापुर गया था। सिंगापुर में टेक्नो कंपनी के कार्यरत था। परिवार ने अपनी दो कैनाल जमीन 15 लख रुपए में बेचकर उसे विदेश भेजा था, ऐसे में अब इस हद से के बाद परिवार सदमे में है और सरकार से शव को अपने घर लाने के लिए मदद की गुहार लगा रहा है।

-परिवार से मृतक की बहन मोनिका ने बताया कि

उसके भाई के साथ रूममेट संजू रहता है जिससे हमें 13 अप्रैल को दोपहर को इस हादसे की जानकारी मिली कि समुद्र के किनारे मनीष की डेड बॉडी मिली है लेकिन मौत किन कारणों से हुई है इसकी कोई भी जानकारी नही मिल पाई है।

ऐसे में परिवार वालो को भी कुछ समझ नही आ रहा है कि आखिरकार उनके बेटे के साथ क्याआ अनहोनी हुई है। क्योंकि जहां पर मनीष की डेड बॉडी मिली है वह जगह मनीष के रूम से करीब 1 घंटे की दूरी पर है ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर मनीष वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई फिलहाल पूरा परिवार पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है क्योंकि उसी के आधार पर मौत के कर्म का पता चल पाएगा फिलहाल परिवार के लोगो ने सरकार से मनीष के शव को घर लाने के लिये मदद की गुहार लगाई है।

Exit mobile version