Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

गांव में कारखाना लगाने की मांग कर रही महिला से बोले खट्टर, तुम्हें चांद पर भेजेंगे 

September 8, 2023

गांव में कारखाना लगाने की मांग कर रही महिला से बोले खट्टर, तुम्हें चांद पर भेजेंगे 
हिसार: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान पड़ोसी गांव में कारखाना खोलने की मांग कर रही एक महिला का कथित तौर पर मजाक उड़ाते हुए कहा कि उसे चंद्रयान-4 मिशन पर भेजा जाएगा।सोशल मीडिया पर आए एक असत्यापित वीडियो में महिला को अपने पड़ोसी गांव भटोल जट्टां में एक कारखाना स्थापित करने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है ताकि महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकें। इसके जवाब में, खट्टर को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है, अगली बार चांद के ऊपर एक और जो जाएगा न, चंद्रयान -4, उसमें भेजेंगे। बैठ जाओ।
यह वीडियो कहां का है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। खट्टर इस समय अपने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत हिसार जिले में हैं। विपक्षी कांग्रेस और आप ने खट्टर की चंद्रयान टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को उन पर हमला बोला।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह  सुरजेवाला ने ‘एक्स’ पर लिखा, महिलाओं के प्रति तिरस्कार और अपमान का भाव, भाजपा/आरएसएस के डीएनए में ही है! हरियाणा के भाजपाई सीएम सत्ता के अहंकार में, उसी महिला विरोधी सोच का प्र्दशन बेशर्मी से कर रहे हैं! उन्होंने लिखा,एक महिला के ये कहने पर कि- उसके क्षेत्र में फैक्ट्री लगा दी जाए.ताकि उसे और वहां की अन्य महिलाओं को भी रोजग़ार मिल सके! मुख्यमंत्री खट्टर सार्वजानिक तौर पर उपहास उड़ाते हुए कहते हैं कि- अगली बार जब चंद्रयान चांद पर जाएगा, तो उसमें तुम्हें भेज दूंगा।उन्होंने यह भी कहा कि जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जनता हरियाणा से मध्यप्रदेश तक इनका अहंकार तोड़ेगी और दिन में ही चांद-तारे भी दिखाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें