Khatu Shyam Mandir: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र खाटू धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। देशभर से प्रतिदिन हजारों भक्त बाबा श्याम के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। यदि आप भी फरवरी महीने में दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो पहले संशोधित समय-सारणी की जानकारी अवश्य कर लें।
ये भी पढ़ें :
मंदिर प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार विशेष सेवा-पूजा और तिलक श्रृंगार कार्यक्रम के आयोजन के चलते 18 फरवरी 2026 की रात 10 बजे से 19 फरवरी 2026 की शाम 5 बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। इस अवधि में नियमित दर्शन की व्यवस्था स्थगित रहेगी।
बताया गया है कि इस दौरान बाबा श्याम का भव्य तिलक श्रृंगार और विशेष अनुष्ठान संपन्न होगा, जिसमें केवल निर्धारित व्यवस्था के तहत ही धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आम भक्तों को इस समय दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ये भी देखें :
मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे तय समय के बाद ही दर्शन के लिए पहुंचे और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...