Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला में महिला को अगवाह कर किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो, धमकी देकर मांगे रुपए, नहीं मिले तो रिश्तेदारों को भेजी वीडियो

March 10, 2025

अंबाला में महिला को अगवाह कर किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो, धमकी देकर मांगे रुपए, नहीं मिले तो रिश्तेदारों को भेजी वीडियो

हरियाणा के अंबाला में एक महिला को अकेला पा कर उसे किडनैप कर लिया गया। किडनैपिंग के बाद महिला के साथ बर्बरता की गई। उसका कई बार बलात्कार कर वीडियो बनाया। इतना ही नहीं उस आपत्तिजनक वीडियो के आधार पर महिला को बार–बार धमका कर आरोपी पैसे ठगते रहे, जब महिला अधिक पैसे देने में असमर्थ हो गई तो उसके रिश्तेदारों के पास उस वीडियो को भेज दिया।

 

घटना तब की जब महिला किसी काम से बस में बैठकर सहारनपुर गई थी। कार्य को समाप्त कर महिला वापस घर जाने के लिए बस में सवार हो गई। जिसके बाद वह दोसड़का चौक पर उतरी। जहां पहले से ही मौजूद कार में सवार चार युवकों ने उसे जबरदस्ती पकड़ कर कार में बैठा लिया और मौके से भाग गए।

 

किडनैपर्स महिला को लेकर रादौर में किसी व्यक्ति के घर लेकर गए। जहां उसके साथ मारपीट की गई। घर मौजूद आरोपी महिला और उसके पति ने महिला के साथ डरी दरिंदगी की। आरोपी महिला के पति ने पीड़िता का बलात्कार किया। जिसका वीडियो आरोपी महिला बनती रही।

 

गुण प्वाइंट पर महिला से अपने काम करवाने के बाद महिला को आरोपियों ने छोड़ दिया। जिसके बाद वह अपने घर पहुंची। इसके बाद आरोपियों ने महिला से पैसे ठगने शुरू किए। वीडियो का डर दिखा कर आरोपी महिला से कुल 12 लाख 40 हजार रुपए ले लिए। लेकिन इसके बाद भी धमकी आती रही, तो महिला ने और पैसे देने से मना कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें