Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह में अवैध कब्जे की शिकायत पर अपहरण की धमकी, पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी

February 10, 2025

नूंह में अवैध कब्जे की शिकायत पर अपहरण की धमकी, पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता को अपहरण की धमकी मिली है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए कि कांग्रेस नेता द्वारा पहले हाथापाई की गई और फिर अपहरण कराकर गोली मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित युवक ने वहां से जैसे–तैसे भाग कर अपनी जान बचाई।

शिकायतकर्ता ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि उक्त आरोपी पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुका है,जिसपर पुलिस ने आरोपी को एक रात हवालात में भी बंद किया था। जिसके बाद अब दूसरी बार आरोपी ने यह हमला किया है।

शिकायतकर्ता उमेश अग्रवाल ने बताया कि पुन्हाना निवासी पंकज खरबंदा जो अपने आप को कांग्रेस का वरिष्ठ नेता बताता है,उसने पुन्हाना वार्ड 13 में स्थित नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकानें बनाई हुई है। पहले यहां नगर पालिका द्वारा एक लाइब्रेरी बनाई गई थी। जिसको तोड़कर पंकज खरबंदा ने अपनी निजी दुकानें बनाई है। इस मामले में नपा प्रशासन द्वारा भी कब्जाधारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था,लेकिन उसमें कोई करवाई नहीं हुई।

ये भी पढ़ें :- Himachal: बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों का खोला पिटारा, विभिन्न विभागों में 1550 पदों को किया मंजूर

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें