Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश के हालातों पर किरण चौधरी का सरकार पर कटाक्ष, कहा- सरकार पोर्टल की सरकार हो गई

July 30, 2023

प्रदेश के हालातों पर किरण चौधरी का सरकार पर कटाक्ष, कहा- सरकार पोर्टल की सरकार हो गई

भिवानी: भिवानी में तोशाम की विधायक व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी ने प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर जमकर कटाक्ष किए। इस दौरान उन्होने कहा कि भाजपा की असलियत सबके सामने है। भाजपा की सरकार के 10 साल में आमजन के चश्मा उतर गया है। लोग बीजेपी को समझ चुके है। डबल इंजन की सरकार ने लोगो से वायदे तो बहुत किये लेकिन किया कुछ नही है। सभी वर्ग सड़को पर है। युवा के साथ साथ नोकरी पेशा लोग भी सड़को पर है सरकार उनसे बात करने कि बजाए। नो वर्क नो पे का नोटिस निकाल रही है जबकि सरकार को चहिये की कर्मचारियो से बात करे और कोई हल निकाले। किरण चौधरी ने कहा कि सरकार पोर्टल की सरकार हो गई है। हरियाणा में तो केवल ओर केवल पोर्टल बना बना के देखा जा रहा है कि ये सफल होगा या नही इसके अलावा कुछ नही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें