Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

 हरियाणा हिंसा पर बोले कृष्णपाल गुजर्र, विपक्ष न डाले आग में घी

August 2, 2023

 हरियाणा हिंसा पर बोले कृष्णपाल गुजर्र, विपक्ष न डाले आग में घी

नई दिल्ली: हरियाणा के फरीदाबाद से लोक सभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुजर्र ने हरियाणा हिंसा के मामले में साजिश रचने वालों को कड़ी सजा मिलने की बात कहते हुए कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था फेल हुई है, ऐसा नहीं कहा जा सकता बल्कि सरकार द्वारा इस पर ( हिंसा) जल्दी ही कंट्रोल कर लिया गया।

विपक्षी दलों की आलोचना पर पलटवार करते हुए गुजर्र ने कहा कि विपक्ष को हर समय चुनाव और वोट ही नजर आता है, उन्हें भाईचारा,शांति और देश नजर नहीं आता है और न ही वे शांति की अपील करते हैं।संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लोगों से शांति की अपील करते हुए कहा कि विपक्ष को आग में घी डालने का काम नहीं करना चाहिए।गुजर्र ने आगे कहा कि राज्य में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है और सरकार एवं प्रशासन शांति स्थापित करने के लिए पूरी ताकत के साथ लगा है। गुरुग्राम में स्कूल-कॉलेज खुल गए हैं, इंटरनेट भी बहाल कर दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने इसे दुखदायी, दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक घटना बताते हुए कहा कि हर साल इजाजत लेने के बाद शांतिपूर्वक ढंग से यह शोभा यात्र निकाली जाती थी, इस बार भी इजाजत लेकर ही यात्र निकाली गई थी, ऐसी कोई घटना पहले नहीं हुई है, यह पहली बार है कि यात्र पर हमला किया गया है।उन्होंने लोगों से भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने यह किया है, इसके पीछे मास्टरमाइंड कौन है, यह जांच का विषय है, कानून को अपने हाथ में लेने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें