कुरुक्षेत्र। गुरुवार सुबह मुकीमपुर के निकट अचानक हुए भीषण सड़क हादसे में पिहोवा के दो दोस्तों की जान चली गई। दोनों युवक बाइक से कुरुक्षेत्र आ रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने मोड़ पर आती बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें: हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज पर धमाका; युवक की समझदारी ने बचाई दो जिंदगियां
टक्कर के बाद दोनों दूर जा गिरे और गंभीर चोटों से कुछ ही पलों में उनकी मौत हो गई। इस दौरान राहगीरों ने स्थिति देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी और सड़क किनारे भीड़ एकत्रित हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच शुरू की। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अब वाहन चालक की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...