Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र: नशा तस्करों के खिलाफ Police की बड़ी कार्रवाई, 223 किलो डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार

July 15, 2024

कुरुक्षेत्र: नशा तस्करों के खिलाफ Police की बड़ी कार्रवाई, 223 किलो डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र(गुरदीप सिंह गुजराल) : सीआईए-एक ने पंजाब बॉर्डर के पास पिपली प्लाट अधोया गांव से व्यक्ति को 223 किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गाड़ियों मेें नशीला पदार्थ छुपाया हुआ था। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी हरजिंद्र सिंह निवासी दोसांज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका बेटा फरार हो गया। पुलिस ने उनकी दोनों गाड़ियों को भी कब्जे में लिया है।

प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक जशंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि, सीआईए-एक की टीम बिजली पावर हाउस अधोया के पास गश्त कर मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सतवीर सिंह और उसका पिता हरजिंद्र सिंह डोडा पोस्त/चूरा पोस्त बेचने का धंधा करते हैं। आरोपी अपनी कार को फॉर्च्यूनर व वर्ना में मध्य प्रदेश से डोडा पोस्त छुपाकर लाते हैं। आज भी आरोपी अपनी कार में डोडा/चूरा पोस्त लेकर आए हैं।

आरोपियों ने दोनों कार को उनके डेरे में बने मकान में खड़ा किया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर हरजिंद्र सिंह को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर कार से 223 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

एन्टी नारकोटिक सैल ईंन्चार्ज के मोबाईल नंबर 74969-85326 पर व्हाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से नशा बेचने वालों की सूचना दी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कोई भी व्यक्ति नशा बेचने वालों के बारे में जिला पुलिस को बेझिझक सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें