Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kurukshetra Accident: कैथल रोड पर क्रेटा-स्विफ्ट की भीषण टक्कर, पांच की मौके पर मौत

September 29, 2025

Kurukshetra Accident: कैथल रोड पर क्रेटा-स्विफ्ट की भीषण टक्कर, पांच की मौके पर मौत

कुरुक्षेत्र। रविवार तड़के कैथल रोड पर पिंडारसी और घराडसी गांव के बीच बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार क्रेटा और स्विफ्ट कार आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बाद हिम्मत दिखाते हुए खिड़कियां काटकर शवों को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक मृतक यमुनानगर के रहने वाले थे और माता के जागरण से घर लौट रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें