कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-एक (CIA-1) की टीम ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत रंगदारी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने जिला कैथल के भागल गांव निवासी श्याम लाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुख्यात सौढ़ी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इसकी पुष्टि सीआईए प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने की है।
नारियल पानी विक्रेता से मांगी थी रंगदारी
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 24 सितंबर को इंद्रा कॉलोनी निवासी एक नारियल पानी विक्रेता ने शिकायत दी थी कि जुलाई माह में साजन नामक व्यक्ति ने उससे दुकान चलाने के बदले 10 हजार रुपये मासिक की मांग की थी।
जब पीड़ित ने इनकार किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। डर के कारण उसने 10 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने फोन पर रोज पांच हजार और बाद में पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।
21 सितंबर को 7-8 युवक कार और मोटरसाइकिलों से उसकी दुकान पर आए और धमकाने लगे, जिस पर पीड़ित वहां से भाग निकला।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
मामला दर्ज होने के बाद जांच अपराध अन्वेषण शाखा-एक को सौंपी गई।
25 सितंबर को टीम ने शरीफगढ़ निवासी सविंद्र उर्फ साजन और गांधीनगर निवासी अनमोल को गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत से दो दिन का रिमांड मिला।
इसके बाद 13 अक्टूबर को पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल उर्फ विक्की सोढ़ी को भी दबोच लिया।
नवंबर में जांच को आगे बढ़ाते हुए टीम ने श्याम लाल को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अब आरोपी के अपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...