Site icon Dainik Savera Times

कुरुक्षेत्र के सड़क हादसा, ट्रक से टकराया ट्राला, हादसे के कारण लगा जाम, चालक की हालत गंभीर

Jhajjar Bike Hitting Blind Men

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक ट्रक और ट्राले के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर में ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने केबिन तोड़कर बड़ी मुश्किलों से बाहर निकल कर उसे सामुदायिक अस्पताल में भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे भर्ती कर उपचारा शुरू कर दिया।

 

हादसा शाहबाद अंबाला जीटी रोड, मारकण्डा पुल पर शिवशक्ति मंदिर के पास हुआ था। सड़क पर एक ट्रक तिरछा होकर खड़ा था। जिसकी वजह से ट्राले की टक्कर ट्रक से हो गई। ट्रक रोड पर खड़ा हुआ था। और ट्रॉला चालक तेज रफ्तार में ट्राला चलकर आ रहा था। जब तक वह ट्राले को सम्भाल पाता। तब तक संतुलन बिगड़ चुका था और ट्राला जाकर सीधा ट्रक से टकरा गया।

इस हादसे के कारण रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने डायल 112 को सूचित किया। जिसके माध्यम से घायल को अस्पताल ले जाया गया। उसके अलावा स्थानीय पुलिस तुरंत सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने ट्रक को हटवाकर जाम साफ करवाया। जिसके बाद यातायात सुचारु रूप से चल पाया। घायल का सामुदायिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Exit mobile version